बिहार में चुनावी शोर और कोरोना की मार के बीच महागठबंधन के घटक दल विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो, सन ऑफ मल्लाह मुकेश साहनी एक बार फिर से चर्चा में है।
दरअसल, वेद प्रकाश (Ved Prakash) नाम के एक यू ट्यूबर (Youtuber) ने मुकेश साहनी (Mukesh Sahni) से खबर के नाम पर पैसे की डिमांड की, जिसकी पूर्ति नहीं होने के बाद युवक ने सोशल मीडिया (Social Media) पर मुकेश साहनी के खिलाफ अनाप-शनाप लिखना शुरू कर दिया है।
कई बार बैंक एकाउंट नंबर, IFSC कोड भेजा था:
इसी प्रकरण का एक स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें वेद प्रकाश द्वारा मुकेश साहनी (Mukesh Sahni) के व्हाट्सएप्प (Whatsapp) नंबर पर कई बार बैंक एकाउंट नंबर (Bank Account), आईएफएससी (IFSC) कोड भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि वेद प्रकाश ने मुकेश साहनी से वर्चुअल रैली (Virtual Rally) के खबर चलाने के नाम पर पैसे की डिमांड की थी। मुुकेश साहनी ने देने से मना कर दिया, जिसके बाद वेद प्रकाश ने मुकेश साहनी के खिलाफ उल-जुलूल बातें प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से लिखना शुरू कर दिया।
आरोपी को मिला भीम आर्मी का समर्थन:
हालांकि, वेद प्रकाश को इस विरोधाभास में भीम आर्मी के बिहार प्रमुख सहित कुछेक नेताओं ने समर्थन भी दिया है, लेकिन सच्चाई यह भी है कि Youtube चैनल से अपना व्यवसाय चलाने वाले वेद प्रकाश हाल तक मुकेश साहनी के लिए जमकर वीडियो बना रहा था।
मुकेश साहनी से मदद के नाम पर कई बार आर्थिक सहयोग भी लिया गया, लेकिन कोरोना काल में वीआईपी पार्टी की वर्चुअल रैली में जब मुकेश साहनी ने लॉकडाउन का हवाला देकर सहयोग करने से मना कर दिया तो वेद प्रकाश ने साहनी के खिलाफ अनर्गल बातें लिखना शुरू कर दिया। यहां तक कि वेद प्रकाश शब्दों कि मर्यादा लांघते हुए मुकेश साहनी को काफी भला बुरा कहा है।
बहुजन पत्रकार @ActivistVed को बिहार का एक नेता लगातार बदनाम कर रहा और धमकी दे रहा हैै।
याद रखें पुरी भीम आर्मी (@Bhimarmy_BEM) वेद प्रकाश के साथ मजबूती से खड़ी हैं,उसको खरोच भी आया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! जय भीम!@BhimArmyChief @yadavtejashwi @sonofmallah @UpendraRLSP
— Amar Jyoti (@Amar4Bihar) July 19, 2020
सन ऑफ मल्लाह से जुड़ने के लिए इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें।
बहुजन पत्रकार @ActivistVed को बिहार का एक नेता लगातार बदनाम कर रहा और धमकी दे रहा हैै।
याद रखें पुरी भीम आर्मी (@Bhimarmy_BEM) वेद प्रकाश के साथ मजबूती से खड़ी हैं,उसको खरोच भी आया तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा! जय भीम!@BhimArmyChief @yadavtejashwi @sonofmallah @UpendraRLSP
— Amar Jyoti (@Amar4Bihar) July 19, 2020
आरोपों के अनुसार पैसे नहीं मिलने पर मुकेश सहनी के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाला वेद प्रकाश कुछेक महीने पूर्व तक मुकेश साहनी का जमकर गुणगान कर रहा था। वेद प्रकाश के यूट्यूब चैनल की पड़ताल करने पर पता चलता है कि चार महीने पहले तक वेद प्रकाश विकासशील इंसान पार्टी के लिए काम करता था। वेद प्रकाश मुकेश साहनी को बिहार के बड़े चार बहुजन नेताओं में एक मानता था।
साहनी के जबड़ा फैंस का इंटरव्यू लेने के साथ-साथ पार्टी की सदस्यता बढ़वाने के लिए बाकायदा वेद प्रकाश ने अपने यू ट्यूब चैनल पर डिजिटल कैम्पेन भी चला रहा था, जो कि साफ़ तौर पर वेद प्रकाश के यू ट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है।

बिहार का एक महामूर्ख नेता हमें बदनाम कर रहा है। मेरे खिलाफ कैम्पेन चला रहा है। मेरे पर्सनल इन्फॉर्मेशन को लीक कर रहा है। और गलत आरोप लगा कर पोस्ट स्पोंसर्ड कर रहा है। मेरा गुनाह इतना है कि हमने उसकी फ़र्जी ख़बर नहीं चलाई। वो सोचा था दलित है मसल देंगे। उसको पता नहीं कि हम आग हैं..
— एक्टिविस्ट वेद | ActivistVed (@ActivistVed) July 19, 2020
ट्वीट कर की थी एक लाख के फंड की मांग:
बिहार का एक महामूर्ख नेता हमें बदनाम कर रहा है। मेरे खिलाफ कैम्पेन चला रहा है। मेरे पर्सनल इन्फॉर्मेशन को लीक कर रहा है। और गलत आरोप लगा कर पोस्ट स्पोंसर्ड कर रहा है। मेरा गुनाह इतना है कि हमने उसकी फ़र्जी ख़बर नहीं चलाई। वो सोचा था दलित है मसल देंगे। उसको पता नहीं कि हम आग हैं..
— एक्टिविस्ट वेद | ActivistVed (@ActivistVed) July 19, 2020
मुकेश साहनी पर आरोप लगाकार सहानुभूति का खेल खेलना जब वेद प्रकाश ने शुरू किया तो वेद प्रकाश का सच भी सामने आ गया। मुकेश साहनी से पैसे कि डिमांड की स्क्रीनशॉट सामने आने के बाद वेद प्रकाश ने मुकेश साहनी पर निजी जानकारी सार्वजनिक करने का आरोप लगाया है। वहीं, वेद प्रकाश के सोशल मीडिया वाल पर हाल में ही किया गया एक पोस्ट वेद प्रकाश के पक्ष को कमजोर कर रहा है। वेद प्रकाश ने कुछ दिनों पहले एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने बहुजन नेताओं से चैनल में विज्ञापन के नाम पर 1-1 लाख रुपए के फंड की मांग की थी।
वहीं इस मामले में मुकेश साहनी का कहना है कि वेद प्रकाश उनसे अक्सर मदद करने की बात कहकर पैसे की मांग करता था। कई बार हमनें मदद भी किया, लेकिन लॉकडाउन में वह लगातार अपना बैंक खाता नंबर व्हाट्सएप्प पर भेज कर पैसा मांग रहा था। लॉकडाउन के कारण उन्होंने मदद से इनकार किया, जिसके बाद वेद प्रकाश ने अब उनके खिलाफ अनाप-शनाप लिखना शुरू कर दिया है।मेरे YouTube चैनल में कोई बहुजन नेता विज्ञापन देना चाहें, तो महीने का 1 लाख रुपये लगेगा। महिला/ट्रांसजेंडर और गरीब नेताओं का 25 हजार/महीना। बहुजन चैनल होने के कारण हमें कॉरपोरेट विज्ञापन नहीं मिलता। बिहार चुनाव में नेताओं का विज्ञापन मिला तो चैनल के विस्तार में सहयोग मिलेगा।— एक्टिविस्ट वेद | ActivistVed (@ActivistVed) July 17, 2020

Post a Comment